संभल, मार्च 5 -- शाही जामा मस्जिद को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में मंगलवार को हाईकोर्ट ने इसे विवादित ढांचा घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने मस्जिद में नमाज पर रोक लगाने या हिंदू समाज को भी पूजा का अधिकार देने की मांग उठाई है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह स्थल पहले हरिहर मंदिर था, जिसे बाद में मस्जिद में बदल दिया गया। वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हाईकोर्ट ने इसे विवादित ढांचा नहीं बताया है और 10 मार्च को अगली सुनवाई होगी। इस विवादित स्थल को लेकर 24 नवंबर को हुए सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। अब सभी की नजरें 10 मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि इस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.