कोटद्वार, मार्च 30 -- नव वर्ष अभिनंदन समिति की ओर से हिंदू नव वर्ष के आगमन और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से पूर्व शनिवार दोपहर बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने आम जन को अपनी संस्कृति और सभ्यता का संदेश दिया। हिंदू पंचायती धर्मशाला से आरंभ शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में जाकर संपन्न हुई। तत्पश्चात प्रेक्षागृह सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। हमें इसको पाश्चात्य सभ्यता से बचाना होगा। तत्पश्चात स्कूली बच्चों और महिला कीर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.