अमरोहा, जनवरी 26 -- शहर के भानपुर फाटक पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह शिवकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा राष्ट्र हित में कार्य किया है। देश और समाज के सामने जब भी विपरीत परिस्थितियों दिखाई दी है, संघ हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा। संघ के स्वयंसेवकों ने आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और प्राकृतिक विपदाओं के समय भी पीड़ितों की हर संभव मदद की है। उन्होंने बताया कि संघ के संस्थापक डा.केशव राव बलिराम हेडगेवार ने बिना किसी संशाधन व सहयोग के संग की स्थापना की। और 100 वर्ष पूरे होने पर संघ वट वृक्ष के रूप में देश के साथ खड़ा है। उन्होंने समाज को पंच परिवर्तन के माध्यम से परावर्तन करने का आह्वान किया। उदासीन अखाड़ा हरिद्वार से आए कपिल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.