नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- महाराष्ट्र के भिवंडी में धर्म परिवर्तन गतिविधि के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार को भुइशेत क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसई के गोखिवरे के साईनाथ गणपति सारपे, अमेरिका नागरिक जेम्स वॉटसन और भुइशेत के निवासी मनोज गोविंद कोल्हा के रूप में की गई है। अमेरिकी नागरिक ठाणे के हिरेनंदानी एस्टेट में रह रहे थे। भिवंडी तालुका पुलिस के अनुसार, अमेरिकी नागरिक जेम्स वॉटसन भारत बिजनेस वीजा पर आए थे, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक अनुमति के बिना एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। शिकायतकर्ता रवींद्र भुरकुट ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने मनोज कोल्हा के घर के सामने 30 से 35 लोगों के बीच ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए कुछ लोगो...