रांची, दिसम्बर 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिंदू जागृत मंच ने पिस्का मोड़ में शुक्रवार को तुलसी पूजन दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में आए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह भी मौजूद थे। मौके पर मुनचुन राय, रमेश सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह, ललित ओझा, संजय जायसवाल आदि ने तुलसी की आरती की। मंच के प्रदेश अधिकारी ऋषिनाथ शाहदेव बोले, यह आयोजन 2007 में होता आ रहा है। जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है। मौके पर सुजीत सिंह, संजय वर्मा, स्वामी दिव्यानंद, रौशनी खलखो, निशांत यादव, निशांत चौहान, सतीश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अमरजीत गुप्ता, अर्पित सिंह, चंदन मिश्र, चंदन सिंह, सुनील वर्णवाल, सूरज पांडेय, ओमप्रकाश, पवन सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...