मऊ, दिसम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को हिंदू जागरण समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने पड़ोसी बांग्लादेश में इस्लामी जेहादियों के हिन्दुओं के साथ की जा रही दरिंदगी के विरोध में यूनुस सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से हिन्दू मन्दिर, व्यावसायिक केंद्र,पुरुष और महिलाएं,मीडिया संस्थान और मीडिया कर्मचारी पूरी तरह से असुरक्षित हैं। उन्होंने बंगलादेश असुरक्षित अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की अस्मिता पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। कहा कि बांग्लादेश की यूनुस सरकार हिंदुओं की...