हरदोई, जनवरी 25 -- हरदोई। हिंदू एकता समिति की मासिक बैठक रविवार को बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा जारी कई विषयों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रामचरण गुप्ता ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों की कड़ी निंदा करते हुए समिति की आगामी नीतियों पर वार्ता की। कमल किशोर, राधेश्याम, राजवीर सिंह, त्रिमूर्ति देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने क्षेत्र में सामूहिक सहयोग और जागरूकता अभियान को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...