संभल, फरवरी 11 -- चन्दौसी। संभल के प्राचीन तीर्थ स्थल छेमनाथ मंदिर के महंत बालयोगी दीनानाथ मंगलवार को अशोक नगर के बालाजी दरबार में पहुंचे। जहाँ उन्होंने कहा कि सभी हिंदू अपने बच्चों को वेद, पुराण व सनातन धर्म की शिक्षा दें। बाल योगी ने दरबार के महंत राधे नंद महाराज से मुलाकात की एवं समस्त हिंदू समाज को जागरूक किया। बाल योगी दीनानाथ ने संभल में होने वाले भगवान के कल्कि अवतार के बारे लोगो को बताया। उन्होंने कहा की आप जितने भी हिंदू हैं, अपने बच्चों को वेद पुराण एवं सनातन की शिक्षा दें।जिहादी विचार धारा से बचें।114 करोड़ हिंदू संगठित नहीं हैl जातिवाद में मत बटो,चंदौसी मेरा घर है आप जब मुझे बुलाओगे ,मैं तब आऊंगा। हम संभल को तीर्थ नगरी में बदलने का कार्य कर रहे हैं।उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल से मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष...