हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण की कथा स्थल पर जन्मदिन पार्टी के बहाने अश्लील नृत्य कराने का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में कार्यवाही होती न देख हिंदूवादी संगठन बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने की तैयारी में है। बजरंग दल के जिला कार्य समिति सदस्य आशीष सिंह अल्लू, नैतिक सोनी, आदर्श तिवारी, संस्कार त्रिपाठी, रामजी, उत्कर्ष सैनी आदि का आरोप है कि गत 25 दिसंबर को तपोस्थली में जन्मदिन पार्टी के बहाने ईसाई मिशनरी के इशारे पर कार्यक्रम का आयोजन कराकर अश्लील नृत्य कराकर आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। इस प्रकरण में तपोभूमि के महंत के नेतृत्व में पुलिस को 26 दिसंबर को सुबह तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आयोजको से पूछताछ के अलावा कोई कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.