चतरा, मई 20 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड भाजपा मंडल के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार चौरसिया का नेतृत्व में निकाला गया। तिरंगा यात्रा हंटरगंज पानी टंकी से शुरू होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय मोदी विजय मोदी के नारे लगाए गए। भारतीय जवानों के जयकारे से भी पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वीरेंद्र सिंह मुन्ना ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्रीय बन चुका है। देश की तरफ आंख उठाकर देखने वाले को ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऑपरेशन के मा...