हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरदोई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोपहर एक बजे अटल चौक पर स्थित शिव भोले मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके बाद प्रांत सह संयोजक बजरंग दल महेंद्र पांडेय के नेतृत्व से पैदल मार्च किया। अटल चौक पर बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रांत सह संयोजक महेंद्र पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं। उनके निशाने पर हिंदूओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार ही रहते हैं। जिला संयोजक ऋषभ अग्निहोत्री ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं मानवता पर...