रांची, जनवरी 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने मधुपुर की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दलित समाज पर हुए हमले के मामले में प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है। साहू ने कहा कि स्पष्ट है कि निश्चित रूप से प्रशासन, स्थानीय मंत्री जो भारत के संविधान से ऊपर शरीयत को मानते हैं, के दबाव में है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। हेमंत सरकार खुल्लमखुल्ला वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। राज्य में हिंदू समाज जहां कम आबादी में है, वहां अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसा लगता है कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि शरीयत कानून ही हावी है। साहू ने राज्य सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा राज्य के किसी भी नागरिक के साथ अन्याय-अत्याचार बर्दाश्त नही...