गाजीपुर, जनवरी 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। जिलाध्यक्ष दुर्गेंश कुमार श्रीवास्तव ने सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ महराजगंज में स्वागत किया। जिसके बाद वह जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर संघर्ष आज से नही कई वर्षों करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा। भारत माता के वीर सपूतों आज हम कहना चाहते हैं, की हम किसी सरकार के विरोध मे नही किसी पद के लालच में नहीं,बल्कि हिन्दु समाज के सम्मान सुरक्षा और अस्तित्व की बात करने आया हूं। उन्होने कहा कि कोई प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री। हमें हिंदुओं के हित के लिए किसी से भी लड़ सकते है। अध्यक्...