रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच ने रविवार को मंच के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में झारखंड के उद्यमी और साहित्यानुरागी हनुमान प्रसाद सरावगी की जयंती मनाई। सदस्यों ने सबसे पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हनुमान सरावगी के सुपुत्र विनय सरावगी ने अपने पिता की साहित्यिक यात्रा के अनछुए तथ्यों को साझा किया। कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्यानुरागी हनुमान सरावगी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे न केवल सफल उद्यमी और समर्पित समाजसेवी थे, बल्कि साहित्य, कला और संस्कृति के निष्ठावान अनुरागी भी थे। इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में नेहाल सरैयावी, कामेश्वर कुमार सिंह 'कामेश', ममता मनीष सिन्हा, रेणु बाला धार, कृष्णा विश्वकर्मा 'ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.