मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। साहित्य भवन कांटी में रविवार को रामवृक्ष बेनीपुरी की पुण्यतिथि मनाई गई। साहित्यकार चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि बेनीपुरी हिंदी साहित्य के अमर पुंज हैं। बेनीपुरी के साहित्य की सहजता, सुंदरता व जीवंतता ने उन्हें कलम का जादूगर बनाया। बेनीपुरी के संपूर्ण साहित्य में ननिहाल बंशी पचड़ा की अमिट छाप है। सेवानिवृत्त डीडीओ परशुराम सिंह ने कहा कि बेनीपुरी जी की रचनाओं में देश की आत्मा बसती है। रामेश्वर सिंह ने कहा कि बेनीपुरी की रचनाओं में राष्ट्र-निर्माण, समाज-संगठन और मानवता के प्रति गहरा चिंतन मिलता है। कार्यक्रम में रामेश्वर महतो, नंदकिशोर ठाकुर, मनोज मिश्र, राकेश कुमार राय, महेश कुमार, रोहित रंजन, प्रकाश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.