छपरा, सितम्बर 20 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिंदी दिवस के अवसर पर राजेन्द्र कॉलेज में आयोजित हिंदी सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ) उदय शंकर पाण्डेय ने विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मानस संस्था व राज्य अपीलीय पदाधिकारी देवेशनाथ दीक्षित थे। प्राचार्य ने कहा कि राजेन्द्र कॉलेज का गौरवपूर्ण इतिहास है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि देवेशनाथ दीक्षित ने कहा कि पुस्तक विद्यार्थी का सच्चा मित्र होती है और विद्यार्थियों में इसके प्रति लगाव होना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजनीतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, डॉ. गौरव सिंह और डॉ. रजनीश कुमार यादव शामिल थे। मंच संचालन हिंदी विभाग की डॉ. ऋचा मिश्रा ने किया। समारोह में इतिहास विभाग के वरिष्ठ श...