जौनपुर, मार्च 9 -- जौनपुर। धारगढ़ टोला स्थित हिंदी भवन में सहकारिता संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैलाश नाथ सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री गुलाब चंद्र यादव ने किया। मंत्री गुलाब चंद्र यादव ने घोषणा की कि तहसील स्तर पर बैठक हर महीने और जिला स्तर पर त्रैमासिक रूप से होगी। अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती निचले स्तर से होती है, इसलिए हर तीन महीने में बैठक कराई जाएगी। इस बार मई और जून माह में तहसील स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सहकारी समितियों का व्यवसाय आधा हो गया है,जिसका कारण समितियों को समय से भुगतात न हो पाना बताया गया। जबकि डीएपी व यूरिया की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। 266 रुपए वाली यूरिया प्राइवेट संस्थानों में 400 रुपए में बेची गई। उन्होंने भुगतान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.