बांका, फरवरी 10 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के छठे दिन सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दोनों ही पालियों में मिलाकर कुल 324 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। प्रथम पाली में विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें निर्धारित 8,972 परीक्षार्थियों के स्थान पर 8,860 परीक्षार्थी ही शामिल हुए,जबकि 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कला संकाय के छात्रों की इतिहास और कृषि विषय की परीक्षा में निर्धारित 11,960 परीक्षार्थियों के बदले 11,748 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए और 212 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कदाचार...