रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी नारी सेना की कीर्तनी मंडली द्वारा महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भव्य भजन-कीर्तन और शिव चर्चा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शिवाजी चौक स्थित शिव मंदिर में होगा, जहां देवाधिदेव महादेव का विवाह रस्म भी धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में संगठन की किरण देवी, सुधा देवी वर्मा, आरती देवी, ऋचा गुप्ता, रिंकी, कशिश, कुसुम, पूनम, विमला और सुमित वर्मा जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...