रांची, अगस्त 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी छोटा तालाब से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मो रिजवान(20 वर्ष) के रूप में की गई है। मो रिजवान लेक रोड छत्ता मस्जिद के समीप रहता था। परिजनों ने रिजवान की हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप जमकर हंगामा किया। सभी ने बड़ा तालाब के समीप मार्ग को जाम कर खूब प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ हिंदपीढ़ी थाना पहुंचकर घेराव किया। शव को थाना के टेबल पर रख दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने असलम बवर्ची और अरशद उर्फ साहिल को हिरासत में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.