रांची, नवम्बर 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, मूरी के सीएसआर विभाग द्वारा शनिवार को सिल्ली प्रखंड के मोदीडीह, कांटाडीह और कलुवाडीह किसान समिति के लिए लिफ्ट इरिगेशन (लिफ्ट सिंचाई) परियोजना का शुभारंभ किया गया। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव अबुबकर सिद्दीकी ने इस परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। मोदीडीह गांव स्थित उरांव गाढ़ा नदी में तैयार की गई इस लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का निर्माण हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, मूरी के सीएसआर विभाग द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से किया गया है। परियोजना के शुरू होने से आसपास के कई गांवों के किसान लाभान्वित होंगे और खेती के लिए सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होगी। किसानों के लिए वरदान साबित होगी योजना : सिद्दीकी उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सचिव अबुबकर सिद्दीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.