शामली, जनवरी 28 -- पश्चिमांचल विकास परिषद द्वारा संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत आयोजित हिंडन बचाओ-पश्चिमांचल बचाओ यात्रा इन दिनों क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैला रही है। यह यात्रा 23 से 30 जनवरी तक आयोजित की जा रही है, जो हिंडन नदी के उद्गम स्थल शिवालिक की पहाड़ियों से प्रारंभ होकर दिल्ली तक जाएगी। यह जनजागरूकता यात्रा पश्चिमांचल की जीवनदायिनी हिंडन नदी एवं उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने, स्वच्छ पर्यावरण की रक्षा और आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गई है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक शांतिपूर्ण जनआंदोलन है, जिसके माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा रहा है। बुधवार को यात्रा के शामली पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों, सा...