गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- गाजियाबाद। नगर निगम ने छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। हिंडन घाट पर रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इसके लिए अस्थाई कंट्रोल रूम बनेगा। निगम के स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश विभाग और निर्माण विभाग को छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। सभी विभागों ने टेंडर खोल दिए। प्रकाश विभाग हिंडन घाट पर रंग-बिरंगी लाइट लगाएगा। हिंडन घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।अस्थाई कंट्रोल रूम बनाकर लोगों पर नजर रखी जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया सभी विभाग के अधिकारियों को छठ पूजा की तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि निगम की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था होगी। घाटों की रंगाई और पुताई के साथ मरम्...