सहारनपुर, अगस्त 9 -- पहाड़ों में हो रही बरसात से हिंडन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने भगवानपुर-चंदेना मार्ग जलमग्न होने से दो गांव का संपर्क कट गया। जलभराव से किसानों को खेतों से चारा लाने में परेशानी झेलनी पड रही है। साथ ही फसले बर्बाद होने का डर सता रहा है। पहाड़ी सहित मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ रहा है। भगवानपुर-चंदेना मार्ग पर करीब पांच फीट पानी भरने से दोनों गांवों का संपर्क कट गया। गांव भगवानपुर, सावंतखेडी, टपरी, शब्बीरपुर, महेशपुर, शिमलाना, चिराऊ, नन्हेड़ा के किसानों को नदी पार खेतों से चारा लाना दुश्वार हो रहा है। किसान पानी से गुजरकर ही चारा लाने को मजबूर है। भगवानपुर के ग्रामीणों ने प्रशासन से भगवानपुर- चंदेना मार्ग पर पानी निकासी के लिए पुलिया बनवाने की मांग की है। किसानों को फसले ड...