चंदौली, जुलाई 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में बुधवार की शाम को झमाझम बारिश हुई। धानापुर में तकरीबन शाम को 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान हिंगुतरगढ़ गांव के सामने धानापुर-चहनियां मार्ग पर विशाल पेड़ गिर जाने से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई किमी का चक्कर काटकर गंतव्य तक जाना पड़ा। वहीं बारिश से सूखे खेतों में पानी भर गया। यह देख रोपाई शुरू होने की किसानों की सोई उम्मीदें जग गई। क्षेत्र में एक तरफ बाढ़ तो दूसरे तरफ सूखे खेत किसानों को मुश्किल में डाल दिये हैं। ऐसे में बुधवार को हुई झमा झम बारिश उनकी उम्मीदें जगा गई। तकरीबन डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश के चलते सूखे खेतों में पानी दिखने लगे। जिसके बाद से किसान धान की रोपाई शुरु करने की तैयारियों में जुट गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.