धनबाद, अगस्त 7 -- महुदा प्रतिनिधि अखिल भारतीय संघर्ष मोर्चा झारखंड प्रदेश के बैनर तले हाड़ी समाज के लोगो ने अपनी 13 सुत्री मांगो को लेकर गुरुवार को महुदा मोड़ चौक से रांची के लिए प्रस्थान किया। रांची में वे लोग अपनी मांगो को लेकर राजभवन के समक्ष एक दिवसीय महाधरना देंगे। इस महाधरना को सफल बनाने के लिए धनबाद जिले के साथ साथ पुरे झारखंड के सभी जिलों से हाड़ी समाज के लोग राजभवन जा रहे है। इस एक दिवसीय हाड़ी अधिकार महाधरना को लेकर अखिल भारतीय संघर्ष मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष ध्रुव कुमार हरि ने बताया कि हाड़ी समाज के विकास की मांग को लेकर हमलोग रांची राजभवन एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रहे है। हमारा समाज लंबे समय से आर्थिक,सामाजिक, राजनितिक एवं शैक्षणिक उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी हमलोगो ने झारखंड के लगभग सभी जि...