हमीरपुर, फरवरी 2 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के बांकी रोड में संचालित अजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार की देर शाम विद्यालय का वार्षिक समारोह स्पंदन 2.0 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमेन प्रेमचंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ गणेश वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चंद्रयान मिशन, राष्ट्रीय प्रतीक, छावा थीम, शिव तांडव और रामायण पर आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर हेरा फेरी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर आधारित हास्य प्रस्तुतियों ने सभी को खूब हंसाया। छात्रा अंशिका के गीत एक राधा है, एक मीरा को विशेष सराहना मिली। मंच संचा...