रुडकी, मार्च 11 -- होली के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियों ने जनता को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा सोमवार रात अग्रवाल धर्मशाला में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक प्रदीप बत्रा और कवि महिमा श्री के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लाफ्टर चैलेंज शो मास्टर एवं देश के जाने-माने हास्य कवि सरदार प्रताप फौजदार की प्रस्तुति हुई। जिसका दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फौजदार ने अपने चिर परिचित अंदाज में काव्य पाठ शुरू किया। उन्होंने देश की राजनीति पर लोगों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद उन्होंने पति पत्नी के हास्य व्यंग्य के बाण चलाए। उनकी प्रस्तुति पर ऐसा लग रहा था कि यह कार्यक्रम पूरी रात ऐसे ही चलता रहे और सभी अपने मानसिक तनाव को यूं ही भागाते रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.