चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- चक्रधरपुर। हावड़ा से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पंहुचने के पहले एक कोच के ब्रेक बाईंिडंग से धुआं निकलते देखा गया। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिए जाने के बाद ट्रेन को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में रोक कर आरपीएफ एवं सीएंड डब्ल्यु विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ब्रेक बाईंिडंग की त्रूटि को सही करने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। हालांकि इस सबंध में न तो स्टेशन मास्टर और न सीएड डबल्यु विभाग के रजिस्टर में इस घटना का कोई जिक्र किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा से मुबंई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस बड़ाबांबो स्टेशन से पार होने के बाद ट्रेन के कोच संख्या बी-9 के नीचे लगे ब्रेक बांईिडंग से धूआं निकलते दिखाई दिया। इस घटना की सूचना कंट्रोल को दिए जाने पर ट...