रांची, सितम्बर 30 -- रांची। खड़गपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले कोलाघाट स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने के चलते ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके तहत 10 अक्तूबर को रांची रेलमंडल से चलने वाली हावड़ा-हटिया-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। चार को प्रभावित रहेंगी ट्रेनें : उधर, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य होगा। इसके चलते रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस चार अक्तूबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से हटिया से रवाना होगी। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.