कोडरमा, जनवरी 10 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए रेल मंत्रालय ने हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन कोडरमा सहित झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा। रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का परिचालन 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा से गुरुवार और शनिवार को खुलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार टर्मिनल से रविवार और शनिवार को रवाना होगी। इन जगहों पर रुकेगी ट्रेन यह अमृत भारत एक्सप्रेस आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बैंडल, दीनदयाल उपाध्याय ...