जामताड़ा, फरवरी 24 -- हावड़ा-नई दिल्ली व कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश के बीच होगा होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन जामताड़ा,प्रतिनिधि। रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली तथा कोलकाता- योग नगरी ऋषिकेश के बीच दो (02) होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि 04052 नई दिल्ली-हावड़ा होली स्पेशल दिनांक 25.02.2026 से 03.03.2026 तक (07 ट्रिप) दिल्ली से प्रत्येक दिन संध्या 06:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी तथा 04051 हावड़ा नई दिल्ली दिनांक 27.02.2026 से 05.03.2026 तक (07 ट्रिप) हावड़ा से प्रत्येक दिन 01:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मध...