गोड्डा, अक्टूबर 6 -- बीते दिनों हुई बारिश ने गोड्डा जिले के किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। जिले भर में धान की फसल अब खेतों में लहलहा रही है। गोड्डा में 51 हजार 500 हेक्टेयर भूमि में धान की पैदावार होती है। बोए गए धान की फसल को हाल की वर्षा से काफी राहत मिली है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार पड़ रही तेज उमस भरी गर्मी और नमी की कमी के कारण पौधों में पीलापन आने लगा था। इससे किसानों में उपज को लेकर चिंता बढ़ गई थी। लेकिन बारिश ने खेतों में नई जान फूंक दी है। कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि इस माह में अब तक 38 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 31 मिमी होती है। इससे खेतों में नमी बढ़ी है और फसलों को पर्याप्त जल उपलब्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोड्डा में धान की फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.