गिरडीह, मई 31 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम रेम्बा मार्ग में कई चौक चौराहे पर जल जमाव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रही है। झारखंडधाम से रेम्बा मोड तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ कि जगह जगह जल जमाव और सड़कें टूटने की शिकायत आने लगी है। जमुआ प्रखंड के कोड़ाडीह से झारखंडधाम होते हुए रेम्बा मोड़ बलैडीह तक सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पिचिंग के छह माह भी नहीं गुजरे की जगह जगह सड़क उखड़ रही है। नीमापहरी बरगद पेड़ के पास सड़क टूट गई है। सड़कें ऐसी बनी कि कई जगह जल जमाव हो रहा है। झारखंड मोड़ पतारडीह, बदडीहा और कठवारा के पास बारिश का पानी जम जाता है। जल जमाव से सड़कें खराब हो रही है। आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। दोपहिए वाहन फंस भी जाते हैं। जहां पानी अधिक होता है। साइलेंसर पानी में डूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.