देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता जिले में हाल के दिनों में पतंगबाजी का शौक लोगों ने बढ़ गया है। कुछ लोग पतंगबाजी में चाइनीज मांझा का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में पुलिस ने चाइनीज मांझा को लेकर अभियान चलाकर जांच की, लेकिन शहर में कहीं भी चाइनीज मांझा दुकानों से बरामद नहीं हुआ। उधर अब सरकार चाइनीज मांझा को लेकर सख्त हो गई है और इससे हादसा होने पर हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसके बाद खलबली मच गई है। मकर संक्रांति के दिन लोग पतंगबाजी करते हैं और एक-दूसरे की पतंग की डोर काटते हैं। डोर मजबूत रहे, इसलिए कुछ लोग चाइनीज मांझा का प्रयोग करने लगे हैं। यह चाइनीज मांझा लोगों के लिए घातक साबित होता है। चाइनीज मांझा अगर कहीं गिरा है तो बाइक व साइकिल सवारों को सर्वाधिक नुकसान करता ह...