रांची, फरवरी 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीपीएस रांची में सत्र 2025-26 के वार्षिक खेल दिवस का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत रोबोट 'ओरिक्स' द्वारा किया गया, जबकि प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने औपचारिक स्वागत संबोधन दिया। नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने उनके उत्साह और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि ये अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुणों का विकास कर सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और अटूट संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में ...