सिमडेगा, फरवरी 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी, नेता, कार्यकर्ता हार जीत के समीकरण बनाने में जुट गए हैं। मतदाताओं के वोट प्रतिशत के आधार पर कोई सीधे बड़े अंतर से जीत का दावा नहीं कर रहा है, तो कोई अगर मगर के आधार पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है। शहर के गली मुहल्ले, चौक, चौराहो, चाय पान की दुकानों सहित अन्य जगहों पर हार जीत के चर्चे जोरो पर है। सभी को 27 फरवरी की मतगणना के दिन का बेसब्री से इंतजार है। वोटरो को रिझाने और अपनी ओर आकर्षित करने में राष्ट्रीय, क्षेत्रिय प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशी के जीत के सभी आंकड़े एक दुसरे के सामने रख रहे है। कोई बूथ वार आंकड़ा भिड़ा रहा है तो कोई मुहल्‍लो के मतदान का आंकड़...