जौनपुर, जनवरी 5 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में आयोजित अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोलहनामऊ और बरहदा प्रतापगढ़ के बीच रविवार को हुआ। इस मुकाबले में बरहदा टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 124 रन बनाए, जबकि गोलहनामऊ की टीम 74 रन पर ही सिमट गई। फाइनल में बरहदा टीम के शोएब को मैन ऑफ द मैच और आतिफ को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हार से कभी घबराना नहीं चाहिए। हार भी सीखने का अवसर है, जो भविष्य में जीत की दिशा में मार्गदर्शन करता है। जीत-हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के कप्तान को ट्रॉफी देकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अज्जू ने बताया कि यह प्रतियोगिता सभी के ...