हल्द्वानी, जनवरी 29 -- भीमताल। भीमताल में भाजपा की हार के बाद से कार्यकर्ता इस्तीफा देने में लगे हुए हैं। बुधवार को महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुनीता पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सुनीता ने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट को भेजा है। सुनीता ने पालिकाध्यक्ष चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है। सुनीता ने कहा कि पार्टी में बाहरी लोगों की ओर से पार्टी को पार्टी न रखकर पुराने कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार किया इसके चलते उन्होंने स्वयं निकाय चुनाव में पार्टी का विरोध किया। कहा कि उन्होंने मौखिक रूप से पूर्व में इसकी जानकारी दी थी और उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी का चुनाव प्रचार भी नहीं किया। इससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और इसके लिए उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेजा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.