रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। निकाय चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गयी है। हार की समीक्षा के बाद जिला, महानगर और वार्ड कमेटियों में फेरबदल किया गया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बाद जिला, महानगर एवं वार्ड कमेटियों में फेरबदल किया है। बैठक में सर्वसम्मति से आजम खान को जिला कमेटी का सचिव बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कांग्रेस नेता उमर खान एवं मानस बैरागी को महानगर कांग्रेस का महामंत्री मनोनीत किया गया। वार्ड नं. 6 जगतपुरा में राहुल प्रजापति को वार्ड अध्यक्ष घोषित किया गया। इस वार्ड में अब तक वार्ड अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे भ...