नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के मेयर चुनाव से दूरी बना ली है। पार्टी ने बिना लड़े ही अपनी हार मान ली है। पार्टी ने ऐलान किया है कि इस महीने के आखिर में होने वाले मेयर चुनावों में पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसकी बड़ी वजह है बहुमत जो अब भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि साल 2022 के नगर निगम चुनाव हारने के बाद भी भाजपा उनके पार्षदों को तोड़ने का काम करती रही। नगर निगम चुनावों में भाजपा के 104 और आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद जीते थे। हालांकि अब समीकरण बदल गए हैं। अब भाजपा के पास 117 पार्षद हैं और आम आदमी पार्टी के पास 113 पार्षद है। वहीं 117 पार्षदों के अलावा 11 विधायक और सात लोकसभा सांसदों को मिलाकर भाजपा के पास 135 वोट हैं जबकि आप के पास 113 पा...