नई दिल्ली, जनवरी 16 -- महिलाओं में अक्सर हार्मोंस का उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में कई बार कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को लेकर उनके मन में दुविधा बन जाती है। और, ज्यादातर महिलाएं कैंसर के लक्षणों को हार्मोनल इंबैलेंस, एज फैक्टर समझकर इग्नोर करती हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया कि महिलाओं को अगर शरीर में इस तरह के लक्षण लगातार 3 महीने से दिख रहे हैं। तो उन्हें बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सही समय पर कैंसर की जांच से इलाज हो सकता है।ब्रेस्ट में बदलाव महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। दरअसल, काफी सारी महिलाएं ब्रेस्ट में होने वाले बदलावों को इग्नोर करती हैं। ब्रेस्ट में होने वाली कोई नई गांठ, मोटापन, निप्पल से हो रहा डिस्चार्ज या स्किन के कलर में बदलाव जिसमे दर्द नहीं होता, उनको इग्नोर करती हैं। जो कि ब्रेस्ट कैंसर...