नई दिल्ली, फरवरी 10 -- टी20 वर्ल्ड कप के बीच बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्टैक्ट का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों का एक फॉर्मेट में एक्टिव रहने की वजह से डिमोशन हुआ है तो वहीं टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को A कैटेगरी में रखा गया है। बीसीसीआई ने इस बार A+ कैटेगरी को हटा दिया है। क्रिकेट के गलियारों में बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का विश्लेषण किया जा रहा है, ऐसे में कहा जा रहा है कि कई खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी हुई है। यह भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इन 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, एक नए चेहरे को मोका सवाल यह है कि अगर दो फॉर्मेट खेलने वाले रवींद्र जडेजा को ए कैटेगरी में जगह मिली है तो हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को क्यों...