नई दिल्ली, मार्च 21 -- मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच मार्क बाउचर का मानना है कि आईपीएल के पिछले सत्र में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद हार्दिक पंड्या अधिक मजबूत खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के शनिवार से शुरू होने वाले नए सत्र में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था। मुंबई के समर्थकों को यह फैसला नागवार गुजरा और उन्होंने प्रत्येक मैच में हार्दिक को अपने निशाने पर रखा। परिणाम भी मुंबई इंडियंस के अनुकूल नहीं रहे और उसकी टीम अंतिम स्थान पर रही। इसके बाद हालांकि चीजें तेजी से बदली और हार्दिक ने भारत की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब वह क्रिकेट प्रेमियों के चहेते बन गए हैं। हार्दिक को जब पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.