नई दिल्ली, फरवरी 5 -- हार्ट हेल्थ इिन दिनों लोगों की काफी खराब होती जा रही। जरूरी है कि दिल की सेहत का ख्याल रखा जाए। क्योंकि हार्ट फेलियर से मौत का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर लोग दिल की सेहत को जानने के लिए चेस्ट पर फोकस करते हैं। हार्ट अटैक आने से पहले काफी सारे बॉडी साइन को समझने की कोशिश करते हैं। जो अपर बॉडी पार्ट में दर्द के रूप में दिखते हैं। लेकिन केवल चेस्ट या बाजु का एरिया ही नहीं बल्कि पैरों से भी दिल की सेहत का पता चलता है। आपका दिल सेहतमंत है या नहीं इसे पता करने के लिए बस ये 5 सेंकड पैरों का टेस्ट करके देखें।पैरों से चेक करें दिल की सेहत डॉक्टर मजहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि पैरों की कंडीशन पिटिंग एडिमा को चेक करें। ये कंडीशन है जिसमे पैरों में सूजन होती है और जब आप इसे उंगलियों से दबाते हैं तो स्किन तेजी से ...