अमरोहा, फरवरी 5 -- जोया। हार्ट अटैक से मौतों के बढ़ते सिलसिले के बीच मजदूर की मौत हो गई। ब्लाक क्षेत्र के गांव चौधरपुर निवासी करीब 35 वर्षीय फिरोज आलम फैक्ट्री में मजदूरी करके किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहा था। मंगलवार रात फैक्ट्री में मजदूरी करके बुधवार सुबह घर लौटने पर फिरोज को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। हालत बिगड़ती देख घबराए परिजनों ने गांव में ही एक चिकित्सक को दिखाया। आराम नहीं होने पर परिजनों ने फिरोज को मुरादाबाद के हायर सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में पत्नी कौशर जहां के अलावा पांच बेटियों, एक बेटा व मां जैनव का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.