नई दिल्ली, मार्च 18 -- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने कहा है कि कुछ लोग अपने देश में पाकिस्तान की हार का इंतजार करते हैं, जिससे वह खिलाड़ियों की आलोचना कर सके। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। युवाओं से सजी पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हारिस राउफ ने कहा, ''पाकिस्तान में खिलाड़ियों की आलोचना करना आम बात है। ये युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें मौका दिया गया है। अगर आप बाकी टीमों पर नजर डालें तो युवाओँ को खुली छूट दी जाती है। उन्हें 10-15 मैच दिए जाते हैं। जब आप पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में आते हैं, आप संघर्ष करते हैं ये पाकिस्तान में आम है। लोग हमें हारते हुए देखने का इंतजार करते हैं। लोगों की अपनी राय है।'' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.