हापुड़, मार्च 8 -- हाफिजपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिफ्तार किया है। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। आरोपी दिल्ली,गाजियाबाद, हापुड़ जनपद समेत आसपास के जनपदों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच बाइकें बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुंडीर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित बंद पड़े भट्ठे की तरफ जाने वाले मार्ग से होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.