नोएडा, जुलाई 14 -- ग्रेटर नोएडा। हापुड़ में एक लेखपाल की मृत्यु के बाद सदर तहसील में लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के कथित दमनात्मक व्यवहार से तनावग्रस्त होने के कारण लेखपाल की मृत्यु हुई थी। सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ और चकबंदी लेखपाल संघ के आह्वान पर सभी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन हुआ। सदर तहसील के धरने में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ अधिकारी सोशल मीडिया और पब्लिसिटी के लिए कर्मचारियों का सार्वजनिक अपमान करते हैं। बिना जांच के दंड देते हैं। इससे कर्मचारी मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं। लेखपालों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें हापुड़ की घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो आंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.