रामपुर, फरवरी 7 -- शुक्रवार को हापुड़ जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किन सुविधाओं से सीएचसी वंचित है और उपलब्ध सुविधाएं कितनी क्रियान्वयन हैं, इस बारे में जानकारी हासिल की। टीम सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट दिखी। हापुड़ के डिप्टी सीएमओ डा. नवीन रोहल ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट टीमें एक-दूसरे जिले में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल कर रही हैं। रामपुर जिले में कुल आठ टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सीएचसी में अनुपलब्ध सुविधाओं की चेक लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके साथ ही यहां उपलब्ध सुविधाएं जैसे एक्स-रे, खून जांच आदि के बारे में यह जानकारी ली जा रही है कि ये यहां कितनी फंक्शनल हैं। उन्होंने बताया कि यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई है। इस बारे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.